Articles liés à Teaching Aptitude & Teaching Attitude

Teaching Aptitude & Teaching Attitude - Couverture souple

Gupta, R

 
9788178123684: Teaching Aptitude & Teaching Attitude

Synopsis

प्रस्तुत पुस्तक विभिन्न संस्थानों द्वारा आयोजित 'शिक्षक भर्ती परीक्षा' के अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकाशित की गई है। परीक्षा की आधुनिक पद्धति तथा नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित यह पुस्तक अभ्यर्थियों के लिए अतिउपयोगी है। पुस्तक में संयोजित विशेष पठन.सामग्री तथा अभ्यास हेतु अनेक बहु.विकल्पीय प्रश्न हलसहित दिए गए हैं। आपकी बेहतर जानकारी के लिए पुस्तक में पूर्वपरीक्षाओं के प्रश्न भी हल सहित सम्मिलित किये गये हैं। इनके द्वारा आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति तथा उन्हें हल करने की विधियों से भलीभाँति परिचित हो सकेंगे। पुस्तक में 'शिक्षण अभिरुचि एवं शिक्षण अभिवृत्ति' विषय पर पर्याप्त पठन एवं अभ्याससामग्री उपलब्ध करवायी गई है। पुस्तक में संयोजित अभ्यासप्रश्नोत्तरों के समुचित अभ्यास द्वारा आप निस्संदेह अपने बुद्धि.कौशल तथा सरलता एवं तीव्र गति से प्रश्नों को हल करने की क्षमता का पर्याप्त विकास कर सकेंगे और अपनी आगामी परीक्षा में स्वयं को आत्मविश्वास सहित, सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर सकेंगे। पुस्तक में प्रस्तुत उत्कृष्ट पठन एवं अभ्याससामग्री जहाँ आपके लिए 'गागर में सागर' समान उपयोगी सिद्ध होगी, वहीं इसके साथ आपके अध्ययन तथा अभ्यास का संयोजन शिक्षाक्षेत्र में आपके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेगा।

Les informations fournies dans la section « Synopsis » peuvent faire référence à une autre édition de ce titre.