Articles liés à Beauty Tips

Beauty Tips - Couverture souple

Grover, Reeta

 
9789353222390: Beauty Tips

Synopsis

आज का समाज सौंदर्य सजग समाज है। इस समाज में प्रत्येक क्षेत्र में सर्वप्रथम महत्त्व सौंदर्य का है। प्रस्तुत पुस्तक में हमारे तन, मन और व्यक्तित्व के सभी पक्षों के सौंदर्य और उसके महत्त्व की चर्चा की गई है। इसमें सौंदर्य क्या है? सौंदर्य उपचार क्या और कौन से हैं? उनमें समय के साथ आई विविधताएँ क्या हैं? सौंदर्य को निखारने की विधियाँ, उसकी देखरेख, रखरखाव आदि सभी पक्षों की जानकारी दी गई है। यह जानकारी केवल चेहरे के सौंदर्य तक ही सीमित नहीं है अपितु नख से शिख तक शरीर के सभी भागों को लेकर है। शारीरिक सौंदर्य के साथ-साथ इसमें व्यक्तित्व, जो सौंदर्य का अभिन्न अंग है, जिसके निखार और तराश के बिना सर्वोत्तम सौंदर्य भी अधूरा रहता है, उस पर भी विस्तृत जानकारी दी गई है। यह पुस्तक प्रत्येक आयु वर्ग, महिला-पुरुष आदि सभी के लिए उपयोगी है। कॉलेज के छात्र-छात्राएँ हों या नौकरीपेशा महिला-पुरुष, बच्चे हों या अधेड़, सामान्य जन हों अथवा सौंदर्य क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से कार्यरत, अथवा इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएँ-सभी के लिए यह पुस्तक लाभदायक है। सौंदर्य के महत्त्व व उपचार आदि से अनभिज्ञ लोग इससे ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं और जानकार लोग अपनी जानकारी में वृद्धि कर सकते हैं। सौंदर्य शास्त्र पर एक संपूर्ण पुस्तक।

Les informations fournies dans la section « Synopsis » peuvent faire référence à une autre édition de ce titre.