प्रस्तुत पुस्तक KVS-PGT शिक्षक भर्ती परीक्षा के 'इतिहास' विषय के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकाशित की गई है। परीक्षा की नवीनतम पद्धति तथा अद्यतन पाठ्यक्रम पर आधारित यह पुस्तक इस परीक्षा के लिए अति-उपयोगी है। पुस्तक में सुनियोजित अध्यायों में संयोजित विशेष पठन-सामग्री तथा अनेक बहु-विकल्पीय प्रश्न हल-सहित दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की बेहतर जानकारी के लिए पुस्तक में पूर्व-परीक्षा प्रश्न-पत्र भी हल सहित दिए गए हैं। इससे परीक्षार्थी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति तथा उन्हें सरलता से हल करने की विधियों से भली-भाँति परिचित हो सकेंगे और आगामी परीक्षा में स्वयं को आत्मविश्वास सहित, सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर सकेंगे। पुस्तक में प्रस्तुत 1000़ अभ्यास-प्रश्नोत्तरों के समुचित अभ्यास द्वारा अभ्यर्थी निस्संदेह अपने बुद्धि-कौशल तथा सरलता एवं तीव्र गति से प्रश्नों को हल करने की क्षमता का पर्याप्त विकास कर सकेंगे। पुस्तक में प्रस्तुत उत्कृष्ट अध्ययन एवं अभ्यास-सामग्री जहाँ आपके लिए ‘गागर में सागर’ समान उपयोगी सिद्ध होगी, वहीं इसके साथ आपके अध्ययन तथा अभ्यास का संयोजन इस परीक्षा में आपकी सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेगा।
Les informations fournies dans la section « Synopsis » peuvent faire référence à une autre édition de ce titre.
Vendeur : Biblios, Frankfurt am main, HESSE, Allemagne
Etat : New. N° de réf. du vendeur 18394708882
Quantité disponible : 4 disponible(s)