Articles liés à एक आशा एक...

एक आशा एक किरण - Couverture souple

बंसल, मनोज

 
9789356100855: एक आशा एक किरण

Synopsis

एक साधारण मनुष्य जब मन के भाव को शब्दों के साथ तुकबंदी का रूप देता है, तब उसके कवि होने के सफर की शुरुआत हो जाती है .यहां पर हम यह पूछे कि पाठक गढ़ के लिए कविता का क्या महत्व है तब तो सवाल पर संदेह हो सकता है मगर कवि के लिए कविता का महत्व पहले से ही निश्चित होता है तभी तो वह कवि कहलाता है. एक कवि के लिए भावनाओं का महत्व औरों से बहुत अलग होता है वह भावनाएं जिन्हें वह कभी कविता या पद्य का रुप देता है. कवि के लिए कविता पूजनीय होती है यदि वह वास्तव में कवि है तो.कविता वह संसार होती है जहां कवि अपना घर बसा लेता है. कविता की भावना वह आकाश होती है जहां कोई भी कवि अपने परों खुलकर उड़ान देता है. एक कवि के लिए कविता उस वक्त उसका साथ देती है जब नश्वर संसार उसका साथ छोड़ देता है .कवि अपनी कलम की ताकत से इतिहास लिखता है खुद को औरों के साथ जोड़कर अनेक जज्बात लिखता है .औरों को सुनकर उसकी कविता कैसी लगती है उससे पहले ही वह कवि के लिए उसकी कविता केवल शब्द नहीं बल्कि उसके जीवन का सार होती है. मैं खुद भी एक कवि हूं इसलिए मैं जानता हूं कि एक कवि अपनी कविताओं के साथ कितना संतुष्ट होता है. वह अपने एक भी शब्दों को कभी खोना नहीं चाहता संजोकर जीवन भर रखना चाहता है.

Les informations fournies dans la section « Synopsis » peuvent faire référence à une autre édition de ce titre.