Articles liés à एक व्यक्त&#x...

एक व्यक्तित्व चौधरी अजित सिंह: One Personality Chaudhary Ajit Singh - Couverture souple

रनवीर सिंह

 
9798905100178: एक व्यक्तित्व चौधरी अजित सिंह: One Personality Chaudhary Ajit Singh

Synopsis

एक व्यक्तित्व चौधरी अजित सिंह (12 फरवरी 1939 - 6 मई 2021)अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ जिले के भदोला गाँव में गायत्री देवी और चौधरी चरण सिंह के घर हुआ था। अजित सिंह ने लखनऊ से बीएससी, आईआईटी खड़कपुर से बीटेक तथा इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से विज्ञान स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की तथा 17 वर्ष आईबीएम अमेरिका में सेवा की। अपने पिता की छ संतानों में से आप अकेले पुत्र और पांच बहिन थी। आपकी शादी राधिका सिंह पुत्री कुंवर सुखवीर सिंह विशनोई मुरादाबाद से हुई। जिनसे दो पुत्रियां (निधी, दीप्ति) और एक पुत्र जयंत चौधरी हुईं।राजनीतिक जीवन अजित सिंह कंप्यूटर इंजीनियर, राजनीति में प्रवेश करने वाले पहले आईआईटी छात्रों में से एक थे, जो राजनेता बने। 1987 में चौधरी चरण सिंह की मृत्यु हो गई। पिता के बुलावे पर लौटे थे भारत। चौधरी अजित सिंह भारत सरकार में चार बार केन्द्रीय मंत्री और सात बार लोक सभा सदस्य तथा एक बार राज्य सभा सदस्य रहे। तीन बार लोकसभा चुनाव हारे। एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बनने से वंचित रह गए और तब मुलायम सिंह मुख्य मंत्री बन गए। अजित सिंह का 6 मई 2021 को कोविड-19 के चलते निधन हो गया।अंतिम शब्द: जयंत चौधरी के लिए संदेश दिया कि वह किसान एवं गाँव की जनता का विशेष ध्यान रखना, क्योंकि वहाँ न दवाई है और न ही कोई उनकी सुनवाई।

Les informations fournies dans la section « Synopsis » peuvent faire référence à une autre édition de ce titre.