Articles liés à रेखा: थोड़ा...

रेखा: थोड़ा प्यार, थोड़ी फिलॉस्फी - Couverture souple

मौरिश नागर

 
9798906061522: रेखा: थोड़ा प्यार, थोड़ी फिलॉस्फी

Synopsis

हर सपना एक कीमत माँगता है।
कभी वह अपने लोगों से दूर कर देता है, तो कभी खुद से ही।

"रेखा - थोड़ा प्यार, थोड़ी फिलॉस्फी" एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अपने सपनों की तलाश में निकलता है। रास्ते में उसे प्रेम मिलता है, बिछड़ना मिलता है, असफलताएँ मिलती हैं और ऐसे सवाल मिलते हैं जिनका जवाब कोई किताब नहीं देती।

क्या अपने सपनों के लिए सब कुछ छोड़ देना सही है?
क्या सफलता, खोए हुए रिश्तों की भरपाई कर सकती है?
और क्या मंज़िल तक पहुँचने के बाद भी इंसान वही रहता है, जो सफ़र शुरू करते समय था?

यह सिर्फ़ एक प्रेम कहानी नहीं है। यह उन लोगों की कहानी है जिन्होंने अपने सपनों के लिए घर छोड़ा, अपने डर से लड़े, टूटे... फिर भी चलते रहे।

"रेखा" आपको याद दिलाएगी कि कभी-कभी ज़िंदगी का सबसे बड़ा संघर्ष अपने सपने को पाने का नहीं, बल्कि उसे जीते हुए खुद को बचाए रखने का होता है।

थोड़ा प्यार, थोड़ी फिलॉस्फी - और बहुत सारी ज़िंदगी।

Les informations fournies dans la section « Synopsis » peuvent faire référence à une autre édition de ce titre.